Breaking News

मुजफ्फरपुर में कूरियर से मंगाई गई शराब की बड़ी खेप:दो शिपमेंट में पहुंची, डिलीवरी लेने आए दो युवक भी दबोचे गए

मुजफ्फरपुर में कूरियर से शराब की बड़ी खेप मंगाई गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार रात कूरियर कंपनी में छापेमारी कर शराब की खेप पकड़ी है। मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों शराब की डिलीवरी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों दबोचे गए।

हरियाणा से मंगवाई गई थी शराब

इस पूरे मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद मामले का खुलासा होगा। सूत्रों के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया इलाके में स्थित एक ऑनलाइन कूरियर कंपनी में शराब की खेप मंगवाई गई थी, जिसे हरियाणा से भेजा गया था। इसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को मिल चुकी थी। सूचना के आधार पर टीम सादे लिबास में कूरियर कंपनी के पास थी। दूसरी टीम ने अंदर छापेमारी कर शराब की खेप जब्त की। एक टीम बाहर कूरियर की शिपमेंट लेने वालों का इंतजार करने लगी। करीब दो घंटे बाद दो युवक पहुंचे। दोनों ने जैसे ही शराब की डिलीवरी ली, दोनों पकड़े गए। दोनों को उत्पाद थाने ले जाया गया है। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है की उत्पाद विभाग की ओर से शहर में आने वाले हर एक शिपमेंट पर नजर रखी जाती है।

मार्च में ट्रेन में बुकिंग कर मंगाई गई थी शराब

आपको बता दे कि बीते महीने नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने 20 कार्टन शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी। जिसे दिल्ली से बुक किया गया था। लेकिन, बुक किया हुआ शराब एक ठेले पर रखकर ले जाया जा रहा था। जिसे शक्ति आधार पर पकड़ा गया था। मौके से ब्रह्मपुरा इलाके का गोविन्द को भी गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.