Breaking News

सीएम नीतीश के खिलाफ बीजेपी का पोस्टर वार- ‘मौलाना टोपी पहनकर PM का सपना देखने वाले शून्य पर OUT होंगे’

पटना: बिहार बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी के बहाने सियासत करने के मुद्दे पर घेरा है. इसके लिए बीजेपी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि ”लाल किला के बैकड्रॉप में मौलाना टोपी पहनकर प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले 2024 में शून्य पर आउट होंगे.”

बता दें कि कल ही सीएम नीतीश ने सीएम आवास पर इफ्तार पार्टी दी थी और सभी दलों को निमंत्रण भेजा था. हालांकि बीजेपी नीतीश की इफ्तार पार्टी से दूरी बनाकर रखा हुआ था.

वहीं, इसी पोस्टर के दूसरी लाइन में लिखा हुआ है कि ‘हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं और भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करती है.पोस्टर के इस लाइन को आरजेडी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

पोस्टर की तीसरी लाइन में विरोधियों को सचेत किया गया है कि ‘2024 में फिर एक बार मोदी सरकार’ बनेगी. तब नीतीश कुमार का सपना भी टूटेगा और भ्रष्टाचारी भी नहीं छूटेगा. गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड गाहे-बगाहे नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताती आई है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.