देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग सुविधा के लिए कई कदम उठाती है। एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ग्राहकों को चे’तावनी दी है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और एटीएम का इस्तेमाल करते समय सावधान रहने के लिए कहा है। एसबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को अ’लर्ट रहने के साथ कुछ सा’वधानियां बरतने की सलाह दी है।

बैंक ने दी ये सलाह
– बैंक ने कहा है कि अपने बैंक अकाउंट या ऑनलाइन बैंकिंग की जानकारी को फोन में सेव न करें। बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड का नंबर या फिर इसकी तस्वीर खीं’चकर न रखें। – एटीएम कार्ड की जानकारी शेयर न करें। किसी दूसरे से अपना एटीएम या कोई भी कार्ड इस्तेमाल नहीं कराएं। ऐसा करने पर आपके अकाउंट की जानकारी लीक हो सकती है।
– ओटीपी पिन शेयर न करें। एटीएम इस्तेमाल करने पर भी आपके फोन पर ओटीपी आता है। इसे किसी के साथ भी शेयर न करें।

Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply