BankBreaking News

आज 2:10 बजे के बाद ठप रहेगी SBI की ये सर्विस, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली. अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कस्टमर हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. 1 अप्रैल यानी आज SBI ग्राहक UPI के जरिए पेमेंट नहीं कर सकेंगे. आज दोपहर करीब साढ़े तीन घंटे तक SBI के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म ठप रहेगी. बैंक ने कहा कि आज साढ़े तीन घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो ऐप और योनो लाइट ऐप की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाएगी. भारतीय स्टेट बैंक ने इससे संबंधित सूचना Important Notice के तहत ट्वीट कर जानकारी दी है.

शाम 5:40 बजे तक प्रभावित रहेगी सर्विस

SBI ने इस बारे में ट्वीट कर लोगों को सावधान किया है, ताकि लोग बाकी समय में अपने जरूरी काम निपटा सकें. बैंक के ट्वीट के मुताबिक, 1 अप्रैल को दोपहर 2:10 बजे से शाम 5:40 बजे तक आप इंटरनेट बैंकिंग, योनो ऐप और योनो लाइट ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. SBI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक कस्टमर्स को 1 अप्रैल को यूपीआई ट्रांसजैक्शन में समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक आज अपने UPI प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करेगा, ताकि कस्टमर एक्सपीरिएंस को बेहतर किया जा सके. इस दौरान ग्राहकों को यूपीआई ट्रांजैक्शन करने में दिक्कत आ सकती है. इसके लिए बैंक ने विकल्प भी बताए हैं.


बैंक ने कहा-असुविधा के लिए खेद है
SBI ने ट्वीट किया है, “हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि हम उन्हें एक बेहतर ऑनलाइन बैंकिंग अनुभव देने के लिए अपने इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करेंगे. असुविधा के लिए खेद है.”
बता दें कि एसबीआई के देशभर में 44 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं. एसबीआई ने डिजिटल ट्रांजैक्शन में जो रिकॉर्ड कायम किया है, उसमें इसके योनो ऐप का बड़ा योगदान है. आंकड़ों के मुताबिक योनो के जरिए बैंक ने करीब 10 लाख से अधिक पर्सनल लोन बांटे गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.