नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर का ICICI बैंक (ICICI Bank) ने अपने ग्राहकों के लिए खास सुविधा शुरु की है. इस सुविधा में ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म (Banking Platform) पर इंस्टेंट EMI की सर्विस मिलेगी. इस सुविधा का नाम “EMI@इंटरनेट बैंकिंग” है. बैंक की इस सुविधा की मदद से ग्राहकों को डिजिटल तरीके से EMI का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही प्री-अप्रूव्ड ग्राहकों के पांच लाख तक के हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन को मंथली किस्तों में भी आसानी से बदला जा सकता है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं-
आपको बता दें इंटरनेट बैंकिग प्लेटफॉर्म पर इंस्टेट EMI की सुविधा देना वाला यह पहला बैंक है. इससे पहले किसी भी बैंक ने ग्राहकों को यह सुविधा नहीं दी है. लाइव मिंट की खबर के मुताबिक, बैंक ने इस सुविधा के लिए BillDesk और Razorpay के साथ साझेदारी की है.
कैसे ले सकते हैं EMI @ Internet Banking सुविधा का लाभ-
>> इसके लिए आपको मर्चेंट वेबसाइट और ऐप पर प्रोडक्ट या सर्विस चुनें.
>> इसके बाद पेमेंट मोड में “ICICI Bank Internet Banking” पर क्लिक करें.
>> आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड एंटर करना है.
>> पेमेंट डिटेल्स पेज “Convert to EMI instantly” पर टैब करें.
>> पेमेंट टेनयोर चुनें.
>> रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के एंटर करें और आपका पेमेंट हो जाएगा.
बैंक के अधिकारी ने दी जानकारी
लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, इस सुर्विस को लॉन्च करते हुए बैंक के अधिकारी सुदीप्त रॉय ने कहा, “EMI @इंटरनेट बैंकिंग की हमारी नई सर्विस ग्राहकों के लिए हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन के लिए उन्हें EMI की सुविधा देगी. इससे ग्राहकों की सुविधा भी बढ़ेगी, क्योंकि ये सब कुछ पूरी तरह से डिजिटल और तेजी से होगा. हमारा मानना है कि यह सुविधा हमारे लाखों प्री अप्रूव्ड कस्टमर्स को उनकी जरूरतों के लिए पूरी तरह से संपर्क रहित, तेज, डिजिटल और सुरक्षित तरीके से खरीदारी करने की सुविधा देगी.”
इस सुविधा के फायदे-
इस सुविधा के जरिए बैंक के ग्राहक 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक EMI के लिए तीन महीने, छह महीने, नौ महीने और 12 महीने में से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भुगतान करते समय अपने हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन को तुरंत और डिजिटल रूप से EMI में कनवर्ट कर सकते हैं.
इसके अलावा ग्राहक इस सुविधा को अपने पसंदीदा गैजेट के लिए या बीमा प्रीमियम का भुगतान करने के लिए या अपने बच्चे की स्कूल फीस के लिए या छुट्टी मनाने के लिए चुन सकते हैं.









Leave a Reply