BankBreaking NewsNational

बैंक का काम-काज टाइम से निपटा लें, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays list in November 2020: नवंबर का महीना आज से शुरू हो चुका है. इस महीने अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम-काज है तो समय से पहले कर लें तो इससे आपको सुविधा होगी. इस महीने फेस्टिवल की धूम है और कई सारी छुट्टियां पड़ रही हैं. हालांकि छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों के हिसाब से थोड़ा अंतर भी देखने को मिल सकता है. इस महीने तो कई राज्यों में लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. 

नवंबर में इस दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रह सकते हैं बैंक

1- नवंबर रविवार

8 नवंबर – रविवार

13 नवंबर – वांगला महोत्सव (मेघालय, नागालैंड और असम में बैंक बंद रहेंगे)

14 नवंबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/काली पूजा

15 नवंबर – गोवर्धन पूजा/रविवार

16 नवंबर – /भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस

17 नवंबर – निंगोल चक्कौबा (मणिपुर में निंगोल चकौबा की छुट्टी)

20 नवंबर- छठ पूजा

21 नवंबर- छठ पूजा

22 नवंबर- रविवार

23 नवंबर- सेंग कुटसनम

24 नवंबर – लछित दिवस/श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस (असम में छुट्टी रहेगी)

26 नवंबर- मेघालय में सेंग कुट स्नेम की छुट्टी

28 नवंबर – चौथा शनिवार

29 नवंबर – रविवार

30 नवंबर- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहीस पूर्णिमा

बैंक आमतौर पर हर महीने की दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं. नवंबर की शुरुआत भी रविवार यानी छुट्टी से हुई है और खत्म भी छुट्टी के साथ ही हो रहा है. इस महीने 17 और 18 नवंबर को सिक्‍किम में बैंकों के कामकाज पर असर पड़ सकता है, क्योंकि 16 से 18 नवंबर तक प्रदेश में दिवाली मनाई जाएगी.

कुल मिलाकर ज्यादातर राज्‍यों के बैंक छु्ट्टी के दिन बंद रहेंगे. हां, स्थानीय लेवल पर कुछ ऐसे त्योहार होंगे जिस दिन कुछ राज्यों और शहरों में बैंकों में छुट्टी होगी, लेकिन कई राज्यों में हमेशा की तरह काम-काज होते रहेंगे. आपके राज्य के मुताबिक जो छुटिट्यां होंगी, उस दिन बैंक में काम-काज नहीं होंगे. इस महीने में कुल पांच रविवार पड़ रहे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.