माउंट लिट्रा जी स्कूल की बच्ची निधि कुमारी(7) की मंगलवार को स्कूल वैन से गि’रने पर मौ’त हो गई। निधि मुंगेर के बरियारपुर स्थित ब्रह्म स्थान के रहने वाले संतोष कुमार की बड़ी बेटी थी। संतोष कुमार सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। सोमवार को ही ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ के वीजापुर गये हैं।
स्कूल में छुट्टी के बाद वैन से घर लौट रही थी छात्रा
परिजनों ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद वह वैन से जा रही थी। इसी दौ’रान जमनी गांव के पास ग्रामीण सड़क पर ब्रे’कर रहने के कारण चालक ने अचा’नक ब्रेक मा’रा, जिसमें निधि बाहर सड़क पर फें”का गयी। वह गं’भीर रूप से घा’यल हो गई। वैन चालक बच्ची को उठाकर इ’लाज के लिए अलीगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए।

स्थिति गं’भीर रहने के कारण बेहतर इ’लाज के लिए उसे निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर इ’लाज के दौ’रान उसकी मौ’त हो गई। बच्ची की मौत होते ही परिजनों ने श’व लेकर स्कूल के गेट पर लाकर इस घ’टना का वि’रोध किया। निधि क्लास वन की छात्रा थी।
चालक पर लगाया न’शे में रहने का आ’रोप
चालक पर न’शे में रहने का आ’रोप लगाया जा रहा है। छोटी वैन पर 20 बच्चे सवार थे। वैन के दरवाजे का लॉक खराब था, जिसे ठीक नहीं कराया गया था। इस पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि वैन का लॉक ठीक था। उसे प’कड़कर बच्ची खेल रही थी। चालक ने ब्रेकर के पास ब्रेक मा’रा। इसी क्रम में वैन का दरवाजा खुलते हुए बच्ची गि’र गई और बच्ची के ऊपर से ही वैन का पिछला चक्का चढ़ गया था। तीन भाई बहनों मे निधि बड़ी थी। बेटी के मौत से मां रीना देवी का रो- रो’कर बु’रा हाल है।

Leave a Reply