AccidentARARIABIHARBreaking NewsSTATE

अररिया: फोरलेन पर तेज र’फ्तार ट्रक ने युवक को बु’री तरह रौं’दा, गु’स्साए लोगों ने किया सड़क जाम…

अररिया के नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 पर बढ़ेपारा पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की सुबह एक अनि’यंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौं’द दिया। मौके पर ही युवक की द’र्दनाक मौ’त हो गई। मृ’तक 40 वर्षीय अफरोज पलासी पंचायत के बेरिया गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी मो नईम का पुत्र था। घ’टना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फ’रार हो गया। हालांकि पुलिस ने सूचना पर सुपौल सीमा पर भीमपुर थाना के समीप ट्रक को ख’देड़कर प’कड़कर अपने क’ब्जे में ले लिया। घट’ना की खबर फैलते ही मृ’तक के गांव से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं लोग एनएच 57 पर पहुंच गए और फोरलेन जाम कर प्रद”र्शन करने लगे। प्र’दर्शनकारी सड़क पर टायर ज’लाकर हाइवे को दोनों और से अव’रुद्ध कर दिया।

आ’रोप है कि इस दौ’रान प्रद’र्शनकारियों ने बगल के लाइन होटल में रखे दर्जनों कुर्सी फर्नीचर एवं होटल में तो’ड़फो’ड़ की। घ’टना की सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी समेत नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृ’तक के परिजनों को समझाने बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सभी अविलंब मु’आवजे की मांग पर अ’ड़े हुए थे। घ’टना के सं’दर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरिया गांव का मो अफरोज अपने स्कूटी लेकर पेट्रोल पंप में तेल भरवाने के लिए मीडियन कट पार कर रहा था। इसी दौरान फारबिसगंज की ओर से आ रहे एक तेज र’फ्तार ट्रक ने स्कूटी को सीधे जो’रदार ट’क्कर मा’र दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई। सुबह आठ बजे से ही फोरलेन जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में दर्जनों एंबुलेंस समेत यात्री बस भी फं’स जाने के कारण दूरदराज क्षेत्र जाने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार, नरपतगंज बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार पूर्व उपप्रमुख मनोज यादव समेत अधिकारियों ने बड़ी मश’क्कत से लोगों को समझा-बुझाकर दिन के करीब 12 बजे सड़क जाम हटवाया। मृतक के परिजनों को तत्काल पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार का चेक दिया गया। इस संदर्भ में फारबिसगंज डीएसपी ने बताया कि श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.