AccidentBIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में द’र्दनाक हा’दसा, बालू लदा ट्रक पलटने से 3 ब’च्चों की मौ’त, 5 की हा’लत गंभीर

बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा-पुनौरा रोड पर मधुबन में शुक्रवार दोपहर बालू लदा हुआ एक ट्रक पलट जाने से तीन बच्चों की मौ’त हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्रारंभिक सूचना के अनुसार सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में आठ बच्चे खेल रहे थे। इस बीच बालू लदा ट्रक अचानक पलट गया। इस हादसे में सभी बच्चे बालू लदे ट्रक के नीचे आ गए। क्रेन और जेसीबी की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के देर से पहुंचने पर लोग भ’ड़क गए और सड़क जा’मकर प्रदर्श’न करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोग मौके पर डीएम सहित अन्य अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.