मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास एक तेज़ रफ़्तार बस ने बुजुर्ग को रौं’द’ दिया। मौके पर ही उसकी मौ’त हो गई। घ’टना के बाद भागने के क्रम में बस ने एक बाइक में भी ट’क्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवक भी ज़’ख़्मी हो गए। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बस को घेर लिया। चालक और कंडक्टर कूदकर जान बचाकर भागे। बस से यात्री भी किसी तरह नीचे उतर गए। घट’ना से आक्रोशित होकर लोगों ने लाठी-डंडे से बस में जमकर तो’ड़फो’ड़ की। बस के शीशे तोड़ डाले और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। मृ’तक की पहचान कोल्हुआ पैगम्बरपुर के रामविलास साह (60) के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामविलास साह SKMCH में डॉक्टर को दिखाने गए थे। वहां से दवा लेकर लौट रहे है। तभी एक बस दूसरे बस को ओवरटेक कर आगे निकली। बुजुर्ग पैदल ही सड़क किनारे चल रहे थे। तेज़ रफ़्तार बस ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर उनकी मौत हो गई।

मौत से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम और हंगामा की सूचना पर अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। QRT को भी पहुंचना पड़ा। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। आक्रोशित मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। उग्र लोग राहगीरों के साथ भी दुर्व्यवहार करने लगे। पुलिस पदाधिकारियों से भी लोगों की जमकर नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ते देख QRT ने बल प्रयोग किया। लाठी भांजकर सड़क जाम करने वालों को खदेड़ दिया गया। आननफानन में जाम हटाया गया। श’व को उठाकर SKMCH भेज दिया गया। अहियापुर थानेदार सुनील रजक ने बताया कि जिस बस से घट’ना हुई है उसे जब्त कर लिया गया है। परिजन के बयान पर केस दर्ज किया जा रहा है।



Leave a Reply