AccidentBAGHABIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

रफ्तार का कहर: मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में मारी ट’क्कर, 3 युवक घा’यल, जांच में जुटी पुलिस

लॉकडाउन में भी रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है, जहां इलाके के किनारू फुलवारिया के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई. सभी युवकों को भी गंभीर चोटे आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना की जानकारी मिलते ही मनियारी थाना के सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

वहीं सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी में आज अहले सुबह एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक सवार को रौंदते हुए एक घर में जा घुसी, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी व्यक्ति गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है. पूरे मामले की पुष्टि सकरा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी सतीश सुमन ने किया. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.