खगड़िया. बिहार के खगड़िया (Khagadia) में स्कूल की दीवार गि’रने के कारण बड़ा हा’दसा हो गया है. इस हाद’से में अब तक छह लोगों की मौ’त हो चुकी है. जबकि तीन अन्य लोगों के म’लबे में द’बे होने की आशंका है. बता दें कि यह हा’दसा खगड़िया के महेशखुंट थाना के चंडी टोला गांव में हुआ है. जानकारी के मुताबिक, स्कूल की दीवार गि’रने के कारण छह मजदूरों की दबने से ‘मौ’त हुई है. इसके अलावा एक बच्चा गंभी’र रूप से घा’यल बताया जा रहा है.
घ’टना की सूचना के बाद खगड़िया के प्रभारी डीएम शत्रुंजय मिश्रा, गोगरी अनुमंडल के एसडीओ सुभाष चंद्र मंडल, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित सभी आलाअधिकारी घट’नास्थल पर पहुंचे हैं. इस हाद’से पर खगड़िया के प्रभारी डीएम ने कहा कि दीवार गि’रने से छह मजदूरों की मौ’त हुई है. जबकि तीन के दबे होने की आशंका है. इस समय दो जेसीबी मशीनों से म’लबा हटाया जा रहा है. यही नहीं, उन्होंने जांच के बाद दोषि’यों के खि’लाफ का’र्रवाई करने की बात भी कही है. वहीं, इस हा’दसे के बाद इलाके में ह’ड़कंप मच गया है.
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
इस हा’दसे के बाद काफी संख्या में लोग घ’टना स्थल पर मौजूद हैं. वहीं सूचना मिलने के बाद जिले के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है. जानकारी के मुताबिक, बन्नी पंचायत के हाईस्कूल की दीवार गिरने से यह हा’दसा हुआ है. हाद’से के समय कई मजदूर काम कर रहे थे और अचानक दीवार गि’र गई. इसमें अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है.
यह काम बिहार सरकार की नल जल योजना के तहत चल रहा था. बता दें कि स्कूल की जो दीवार गिरी है उसका निर्माण विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने पिछले साल ही कराया था.
घ’टना से भ’ड़के ग्रामीण
इस हादसे के बाद ग्रामीण भड़’क गए हैं. यही नहीं, इस हाद’से में म’रने वालों के परिवारजनों ने नौकरी और मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी है. म’रने वालों के परिवारजनों के साथ ग्रामीण महेशखुंट के चैधाबन्नी के पास प्रदर्शन कर रहे हैं.







Leave a Reply