AccidentMADHYA PRADESH

भी’षण हा’दसा : सतना जा रही बस नहर में गि’री 38 यात्रियों की ला’श ब’रामद…

  • हादसे का शिकार हुई बस क्रमांक Mp19p 1882 का परमिट रद्द कर दिया गया है.ये बस जबलानाथ परिहार ट्रेवल्स की थी.बस के मालिक कमलेश्वर सिंह हैं.प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने बताया कि बस का परमिट रद्द कर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.जांच में जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जाएगा.डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को घटनास्थल पर भेजा गया है.
  • 12:43 (IST) भोपाल.सीधी बस हाद’से के बाद मध्य प्रदेश में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होने वाला गृहप्रवशेम कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है.इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के हाथों एमपी को सौगात मिलने वाली थी.मंगलवार (16 फरवरी) को बसंत पंचमी के मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के हितग्राहियों का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाना था. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराने वाले थे.भोपाल के मिंटो हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज पहुंच गए थे.वहां उन्होंने कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की और बस हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
  • 12:25 (IST)सीधी बस हा’दसे में म’रने वालों की संख्या 38 तक जा पहुंची है.सभी यात्रियों के शव ब’रामद कर लिए गए हैं.इधर सीएम शिवराज सिंह ने सरकार की ओर से मुआवज़ा देने का ऐलान किया है.प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये का सरकार की ओर से मुआवज़ा दिया जाएगा.
  • 12:03 (IST)सीधी बस हा’दसे में म’रने वालों की संख्या 25 तक जा पहुंची है.अभी तक सभी 25 लाशें निकाल ली गयी हैं.इसकी पुष्टि मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने की है.मरने वालों में स्टूडेंट,महिला और बुजुर्ग सब शामिल हैं.सीएम के निर्देश पर मंत्री तुलसी सिलावट और रामखिलावन पटेल सीधी जा रहे हैं.दोनों मंत्री घट’नास्थल का दौरा कर राहत बचाव कार्य देखेंगे और फिर सीएम शिवराज को रिपोर्ट देंगे.इस बीच सीएम शिवराज ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बुलाया है.वो मंत्रालय में परिवहन मंत्री से हाद’से के बारे में चर्चा करेंगे.
  • 11:53 (IST)सीधी सतना मार्ग पर अब तक तीन बड़े हादसे हो चुके हैं.पहला हादसा 1988 में हुआ था जब लिलजी बांध में बस जा गि’री थी.उस हाद’से में 88 यात्रियों की मौत हो गयी थी.उसके बाद 18 नवंबर 2006 में में यात्रियों से भरी एक बस गोविंदगढ़ तालाब में जा घुसी थी. उस दुर्घ’टना में 68 यात्रियों की मौ’त हो गयी थी. उसके बाद आज फिर ये नया हादसा हो गया.  
  • 11:34 (IST)ये दुर्घटना रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना पुल पर घटी.पुल से बस नीचे नहर में जा गि’री.इस दुर्घट’ना में बस में सवार सात यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. शेष बचे यात्रियों की तलाश जारी है. मौके पर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है.अब तक बस नहीं निकाली जा सकी है.  
  • 11:16 (IST)सीधी में आज सुबह हुए इस भीषण हादसे के बाद अफरा तफरी मच गयी. बस क्रमांक Mp19p 1882 जबलानाथ परिहार ट्रेवल्स की थी. बस के मालिक कमलेश्वर सिंह हैं.बस सीधी से सतना आ रही थी. 80 किमी का सफर तय करने के बाद ये हादसे का शिकार हो गयी. बस की फिटनेस 2-5-21 तक है और बस का परमिट 12-5-25 तक का है. बस सीधी के बाद चुरहट और रामपुर नैकिन कस्बे से गुजरी औऱ उसके बाद नहर में गिर गयी. नहर में से 4 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. जबकि 7 लोगों को बचा लिया गया. बाकी की तलाश की जा रही है. हताहतों की संख्या इससे कहीं ज़्यादा हो सकती है.सीएम ने लिया संज्ञान
  • 11:12 (IST)सीधी.सीधी के नज़दीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया.सीधी से सतना जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी.बस में सवार सभी यात्रियों का जीवन संकट में है.4 यात्रियों के शव नहर से बरामद कर लिए गए हैं और 7 यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है.बाकी की तलाश जारी है. प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान छेड़ दिया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्टर से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए.


सीधी.सीधी के नज़दीक एक भीषण सड़क हादसा (Bus accident) हो गया. सीधी से सतना जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में गिर गयी.इस हादसे में 38 यात्रियों की मौत हो गयी. 7 यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है. बाकी की तलाश जारी है. प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान छेड़ दिया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्टर से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.