दिसपुर. भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम (Assam) से बड़ी दुर्घ’टना की खबर है. रविवार को यहां एक सड़क हादसे (Road Accident) में सात लोगों की मौ’त हो गई है. वहीं, 20 लोग घाय’ल हो गए हैं. यह हा’दसा कोकराझार जिले के बोगरी बारी में हुआ है. घा’यलों को इलाज के लिए अस्पाताल ले जाया गया है. दो वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत राष्ट्रीय राजमार्ग 17 (National Highway 17) पर हुई है. हा’दसे में घा’यल हुए लोगों को ढुबुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. बीते 8 दिसंबर को भी असम के कारबी अंगलोंग जिले में सड़क हादसा हुआ था. इसमें एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई थी. वहीं, दो अन्य घायल हो गए थे.
असम राज्य में दिसंबर माह में तीसरी बार बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बीते 2 दिसंबर को राज्य के कछार जिले के काटिगोरा इलाके में सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में एक कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई थी. इस भीषण हादसे में भी बदरपुर स्थित एनसी कॉलेज में पढ़ने वाले 5 छात्रों की मौत हो गई थी. यह हादसा इतना भीषण था कि भिड़ंत के बाद कार सड़क से 50 मीटर दूर जा गिरी थी. इस दौरान चार छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. जबकि, एक अन्य छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
इसके अलावा 8 दिसंबर को कारबी अंगलोंग जिले में हुए हादसे में चार लोग मारे गए थे. सभी मृ’तक एक परिवार के सद्स्य थे. यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के बागजन इलाके में हुआ था. यहां नागालैंड के दीमापुर की तरफ जा रहे एक टाटा सूमो वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई थी. चारों लोगों की मौके पर ही मौ’त हई थी.





Leave a Reply