AccidentBIHARBreaking NewsDELHIMADHUBANISTATE

बड़ी खबर : दिल्‍ली से मधुबनी जा रही बस लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस वे पर प’लटी, 16 की हालत गं’भीर

इटावा. देश की राजधानी दिल्‍ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस लखनऊ-आगर एक्‍सप्रेस वे पर पलट गई. इस बस में कुल 45 यात्री सवार बताए जाते हैं, जिनमें से 30 लोग घा’यल हो गए. जानकारी के मुताबिक, इनमें से 16 की हा’लत गं’भीर है. घा’यलों को सैफई के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद 14 को छुट्टी दे दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना आधी रात को हुई, जब अधिकतर यात्री सो रहे थे.
स्‍थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घ’टना के वक्‍त बस तेज र’फ्तार में जा रही थी, जब चालक ने बैलेंस खो दिया. उस वक्‍त अधिकांश यात्री नींद में थे, जिसके कारण शुरुआत में  उन्‍हें कुछ पता ही नहीं चल सका. बस पलटते ही ची’ख-पु’कार मच गई. घायल यात्रियों को तत्‍काल सैफई के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्‍टरों ने 14 यात्रियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी, जबकि गं’भीर रूप से  घा’यल 16 यात्रियों का अभी भी इलाज चल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. वहीं, एक्‍सीडेंट के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. हा’दसा एक्सप्रेस वे के 132 किलोमीटर मार्क के पास हुआ. बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में भी दिल्‍ली से बिहार जा रही एक यात्री बस आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर दुर्घट’नाग्रस्‍त हो गई थी. इस हा”दसे में 14 लोगों की मौ’त हो गई थी.

वहीं, 23 अन्‍य घा”यल हो गए थे. उस बस में 90 लोग सवार थे. हा’दसा बस के ट्रक से टकराने के कारण हुई थी.
इससे पहले मंगलवार सुबह को भी इसी एक्‍सप्रेस वे पर बस हाद’सा हुआ था. दिल्‍ली से लखनऊ जा रही बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई थी. इस दुर्घटना में 20 यात्री घा’यल हो गए थे. इस स्‍लीपर बस में 45 यात्री सवार थे. बस ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के बास बेकाबू होकर पलट गई थी. बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई थी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को दुर्घट’नाग्रस्‍त बस से बाहर निकलवाया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.