AccidentBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: श’राब से लदी गाड़ी ने एएनएम को मा’री ट’क्कड़, ना’जुक स्थिति में चल रहा इलाज..

बिहार में शराब बंदी है.अपितु शराब का कारोबार बड़े आराम से फल फूल रहा है.प्रशासन के द्वारा लगातार शरा’ब कारोबारियों पर दबिश बनाया जा रहा है.लेकिन शराब का कारोबार पर लगाम लगाने में विफल है.मुज़फ़्फ़रपुर में श’राब से भड़ी एक पिकअप ने एएनएम को ट’क्कड़ मा’र दिया.

रविवार की दोपहर करीब एक बजे एएनएम कंचन माला शहर के अपने घर स्कूटी से जा रही थी.उसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक के समीप तेज़ रफ़्तार गाड़ी से उनकी टक्कड़ हो गई.महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.कुछ ही पल में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए.आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई भी कर दिया.

उसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा थाना को सूचना दी गई.पुलिस मौके पर पहुँच कर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया.डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है.पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया.साथ ही उक्त पिकअप को भी जप्त कर लिया गया.गाड़ी थाना पर ला कर तलाशी ली गई.तलाशी के दौरान गाड़ी से भाड़ी मात्रा में शराब जप्त किया गया.जिसकी गिनती हो रही है.

पूरे मामले पर सदर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि दोपहर में पताही चौक पर सड़क दुर्घटना हुई थी.पुलिस मौके पर पहुँच कर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाई है.वही गुप्त सूचना मिली कि गाड़ी में गोपनीय तरीके से शराब रखी हुई है.सूचना के आलोक में गाड़ी की तलाशी ली गई.

जिस दौरान भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब जप्त किया गया है.शराब की गिनती की जा रही है.साथ ही चालक को भी गि’रफ्तार कर लिया गया है.जाँचउपरांत चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

Input: Before Print

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.