बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी अपने पिता लालू यादव का जन्मदिन मनाने के लिए रांची दौरे पर है. जन्मदिन के अवसर पर तेजस्वी यादव रिम्स में अपने पिता से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. रिम्स में भर्ती लालू यादव ने तेजस्वी की मौजूदगी में केक काटा. केक काटने का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें लालू यादव केक काटते हुए दिख रहे हैं.
केक काटते हुए वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है कि लालू यादव वीडियो कॉलिग के जरिए अपने परिजनों को केक खिला रहे हैं. इस दौरान लालू यादव बोल भी रहे हैं कि मैं यहीं से आपलोगों को केक खिला देता हूं.

पिता से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध पर बोलने के बजाए मुख्यमंत्री एंड उनकी पार्टी के नेता बेवजह किसी मामले को तुल दे रहे है. मुद्दों को भटकाने की कोशिश की जा रही हैं. लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती हैं. सबकुछ देख रही हैं. समय आने पर जनता करारा जवाब देगी.
रिम्स से निकलकर तेजस्वी यादव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गर्मजोशी से स्वागत किया. शिष्टाचार मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर औपचारिक बातचीत हुई



Leave a Reply