Breaking News

स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली, 1.6 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, तेजस्वी ने किए कई बड़े ऐलान

स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभालने के बाद बिहार में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव काफी तत्पर दिखाई देते हैं. अब इसी के तहत उन्होंने बिहार विधानसभा में अपने विभागीय बजट भाषण में बड़ा एलान किया है. तेजस्वी ने कहा है कि राज्य के अंदर सुपौल, मुंगेर और गौपालगंज में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्तियां होगी. सदन में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह स्पष्ट किया कि सरकार कर्मचारियों की ओर से किसी भी तरह की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं करेगी.

तेजस्वी ने कहा कि उनके तरफ से जो मिशन-60 सदर अस्पतालों के लिए शुरू किया गया था. उसे अब पीएचसी तक लागू किया जाएगा. हर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को इतना दुरुस्त किया जाएगा कि लोगों को अपने ही जिलों में बेहतर और उचित इलाज मिल सके. इसके अलावा राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों और सदर अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली ओपीडी की सुविधा का समय में बदलाव किया गया है. अब बिहार के लोगों को ओपीडी की सुविधा दोपहर बाद भी मिलेगा.

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-5750687409537708&output=html&h=327&adk=2095468093&adf=4232854307&pi=t.aa~a.829776362~i.7~rp.4&w=393&lmt=1679473362&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=9425127207&ad_type=text_image&format=393×327&url=https%3A%2F%2Flivecities.news%2Fbihar%2Fbumper-restoration-in-health-department-1-6-lakh-people-will-get-jobs-tejashwi-made-many-big-announcements%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=303&rw=363&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&adsid=ChEI8M7qoAYQp-_b9PHuosjhARI9AOyz8eYMUY-iiZ16Fc4CjCIkBtptoHIrFg2WL_nXjKcvKE6DDn1LLH_1oUrk7lc_3Se-iHbuHSBO2Dy12g&dt=1679473362070&bpp=4&bdt=1129&idt=-M&shv=r20230315&mjsv=m202303150101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D6bb6b000240fa92c-22911da7dade006d%3AT%3D1679390300%3ART%3D1679390300%3AS%3DALNI_MZrLwL3MuI_6ykjUtcvvJPD6O7N-Q&gpic=UID%3D00000bdca07cd32a%3AT%3D1679390300%3ART%3D1679452613%3AS%3DALNI_MaDbK747JfJGOHPGdAkKJx1hRHhTQ&prev_fmts=0x0%2C393x733%2C393x98&nras=4&correlator=1765070453293&frm=20&pv=1&ga_vid=1654808300.1679390300&ga_sid=1679473361&ga_hid=119684571&ga_fc=1&ga_cid=384668696.1679390300&u_tz=330&u_his=9&u_h=873&u_w=393&u_ah=873&u_aw=393&u_cd=24&u_sd=2.75&dmc=4&adx=0&ady=1031&biw=393&bih=733&scr_x=0&scr_y=0&eid=44777876%2C44759875%2C44759926%2C44759837%2C31073015%2C31073103%2C44774606&oid=2&pvsid=3809523351558163&tmod=1952868191&uas=0&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Flivecities.news%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C393%2C0%2C393%2C733%2C393%2C733&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&ifi=4&uci=a!4&btvi=2&fsb=1&xpc=4ksZAIuBG2&p=https%3A//livecities.news&dtd=19

मंगलवार को सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में ही 1.6 लाख लोगों को नौकरी देने का फैसला किया है. उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने यह स्पष्ट किया कि सरकार कर्मचारियों की ओर से किसी भी तरह की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं करेगी. तेजस्वी यादव ने बताया कि लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 700 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. कैबिनेट की एक बैठक में ऐसे 70 अनियमित अधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेश पारित किए गए हैं.

सूबे की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएमसीएच की तर्ज पर अब डीएमसीएच को भी विकसित किया जाएगा. बिहार के सुपौल, मुंगेर और गोपालगंज में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. तेजस्वी ने कहा कि जब जिलों में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिलने लगेगी तो उन्हें पटना नहीं आना पड़ेगा.

स्वास्थ्य विभाग में 1.60 लाख नई भर्तियों के साथ ही तेजस्वी ने यह भी कहा कि आठ हजार पद सृजित किए गए हैं. आशा-ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाया जाए इस पर भी विचार हो रहा है. एएनएम और हेल्थ मैनेजर का भी स्टेट कैडर बनेगा. नई रेफरल पॉलिसी से प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जिला अस्पताल के बाद अब मिशन 60 पीएचसी तक लागू होगा ताकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिल पाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.