Uncategorized

कैमूर में पप्पू यादव ने जगदानंद सिंह पर साधा निशाना:कहा- लालू यादव के पीठ में छुरा भोंक रहे हैं, बेटे को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रहे हैं ?

कैमूर पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके बेटे सुधाकर सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह बीजेपी के अनुकंपा पर आए हैं और वह उनके इशारे पर काम कर रहे हैं।

बेटे को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रहे हैं जगदानंद सिंह : पप्पू यादव

बक्सर कांड पर पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग किसान की बात करते हैं और उनका हमदर्द बनते हैं, तो इतनी बड़े मामले के बाद बाप-बेटे क्यों नहीं गए। जाप सुप्रीमो ने कहा कि अगर वहां अश्विनी चौबे जाते तो आप क्यों नहीं जा सकते हैं। सरकार आपकी है शीशे के घर में रहकर यह पत्थर दूसरे पर फेंकते हैं। 4 महीने तक लालू यादव को आंख दिखाकर हट गए तो फिर वापस क्यों आए। उन्होने कहा कि जगदानंद सिंह हमेशा लालू यादव के पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है, जितना सुधाकर सिंह ने बोला उतना अगर दूसरे लोग बोले होते तो कबका पार्टी से निकाल दिए होते, बेटे को क्यों नहीं निकाले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.