सीतामढ़ी में एक नाबालिग लड़का पिछले तीन दिनों से लापता है। जिसकी तलाश के लिए रीगा थाना में परिजनों द्वारा आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार पुनौरा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह वार्ड नंबर 4 निवासी विमल महतो के 15वर्षीय पुत्र अखलेश कुमार रविवार के दिन 10बजे से अपने घर के दरवाजे पर ही था, अचानक वह लापता हो गया।
बच्चे के बरामदगी को लेकर परिजन परेशान
परिजनों के द्वारा लापता बच्चे को लगी तलाशी गई। सभी नाते रिश्तेदार और पहचान वालों से जानकारी ली। कही भी छात्र का सुराग नहीं मिला। जिसके बाद हर थक कर बुधवार को पुलिस से आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। बच्चे का हाइट 4फीट, रंग श्यामल, मुंह में उपर का एक दांत टूटा हुआ है।
घर में नही जल रहा चूल्हा चौका
घर से निकलते समय काला रंग का पैंट और लाल रंग का फूल सर्ट पहने हुए है। लापता बच्चे के परिजन काफी चिंतित है। तीन दिनों से इनके घर में चूल्हा चौका भी नही जला है। परिजनों ने बताया घर में भी किसी से कोई विवाद या बात नही हुई वह अचानक गायब हो गया है। जिसके वजह से परिजन चिंतित है।



Comment here