Uncategorized

शराबी पति ने पत्नी को जहर पिलाकर की ह’त्या:जमीन बेचकर जुआ खेलने से करती थी मना, पुलिस की हिरासत में आया पति

बेगूसराय में जुआ खेलने और जमीन बेचने से पत्नी द्वारा मना करने पर नाराज पति ने अपनी पत्नी की जहर पिलाकर हत्या कर दी । घटना बीतीरात छौराही थाना क्षेत्र के एजनी गांव में घटी। बताया जा रहा है कि एजनी गांव निवासी ई रिक्शा चालक रामप्रसाद साह जमीन बेचकर लगातार शराब पीता था और जुआ खेला करता था, इस बात का विरोध उसकी पत्नी लगातार किया करती थी । मृतका के मायके वालों ने आरोप है कि उसका पति शराब पीने और जुआ खेलने के लिए 15 कठ्ठे से जमीन बेचते बेचते पूरा जमीन था।

एक बार फिर उसने घर की जमीन बेचने के लिए 54 हजार रुपए उठा लिए । इसी को लेकर रामप्रसाद साह को उसकी पत्नी मीरा देवी ने मना किया तो कल रात जहर खिला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पुत्री ने बताया कि रात में शराब के नशे में राम प्रसाद साह पहुंचा था जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसे जहर खिला दिया‌ । हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भी ले गए लेकिन बेगूसराय लाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही छौराही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। बता दें कि मीरा देवी की शादी 2004 में हुई थी और दोनों को 2 बच्चे भी हैं। मृतिका की पुत्री और भाइयों ने बताया कि जमीन बेचने से और जुआ खेलने से मना करने की वजह से जहर खिलाकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल छौड़ाही पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का पटाक्षेप हो पायेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.