Breaking News

मुजफ्फरपुर में धा’रदार हथि’यार से का’टकर अधेड़ की ह’त्या:सिर-गर्दन समेत कई हिस्सों पर गहरे ज’ख्म,

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बंकुल गांव ने देर रात धारदार हथियार से काटकर एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। उसके सिर के पिछले हिस्से, गर्दन, पैर, हाथ और शरीर पर दर्जनों जगहों पर काटने के गहरे जख्म थे। मृतक की पहचान लालमोहन राय (50) के रूप में हुई है। घटना उनके दरवाजे पर घटी। वे सोए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के आठ से दस लोगों ने एकजुट होकर उन्हें निर्मम तरीके से काटकर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उनकी पत्नी रानी देवी और बेटा गरीबनाथ समेत अन्य लोग शोर मचाने हुए घर से निकले। आरोपियों को पकड़कर हटाने लगे। लेकिन, तबतक दर्जनों वार वे लोग कर चुके थे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

गंभीर हालत ने उन्हे लेकर परिजन हॉस्पिटल जाने को निकले। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक की पत्नी रानी देवी ने पुलिस को बताया की मरने से पहले उनके पति ने सभी आरोपियों के नाम बताए हैं। जिसमे पड़ोस का दीपक, विजय, प्रदीप और शशि समेत अन्य शामिल हैं। इन सब ने मिलकर उनकी निर्मम हत्या कर दी है। DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है। जिनपर परिजन आरोप लगा रहे हैं। वे सभी घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

प्रेम प्रसंग को लेकर था विवाद

DSP पूर्वी ने बताया कि परिजन से विवाद के संबंध ने जानकारी ली गई है। लेकिन, वे लोग अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस ने अपने स्तर से जांच की है। जिसमे पता लगा की मृतक का बेटा आरोपी की बेटी से प्रेम करता था। दो साल पूर्व उसे लेकर भाग गया था। तब से उसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। परिजन जो बयान देंगे, उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

दरवाजे पर चढ़कर काट दिया

मृतक की पत्नी ने बताया की रात को सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। उनके पति बाहर ही सोते थे। देर रात सभी आरोपी चुपके से दरवाजे पर आ धमके। एक ने पैर पकड़ा तो दूसरे ने हाथ और एक ने माथा पकड़ा। इसके बाद अन्य ने मिलकर धारदार हथियार (दबिया, गड़ासा और कत्ता) से कई वार कर उन्हे काट दिया। गर्दन इस तरीके से काटा की सिर्फ नली ही बच गया था। वे लोग अंदर से निकले तब आरोपी भाग गए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.