Breaking News

झाड़-फूंक कर आ रहे तांत्रिक की सड़क दुर्घटना में मौत:कुसुंभा-डीह रोड पर हुआ हादसा, ई-रिक्शा से गिरने से गई जान

शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के घाट कुसुंभा – डीह कुसुंभा गांव के बीच मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार में शेखपुरा की तरफ लौट रहे ई – रिक्शा से बीच सड़क पर गिरने से एक 40 वर्षीय युवक भोली ठाकुर की मौत हो गई।यह घटना बीती रात्रि घटी।

सड़क पर गिरने के बाद युवक को लहुलहान अवस्था में सड़क से उठाकर वाहन चालक उसे घर लेकर आ रहा था। तभी वाहन को डीह कुसुंभा गांव के चौक पर ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया। तब वाहन चालक मृतक की लाश को छोड़कर भाग निकला। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोरमा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश और ई -रिक्शा को जब्त कर लिया। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। जहां शनिवार को उसकी लाश को पोस्टमार्टम किया गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतक कोरमा थाना क्षेत्र के अगविल गांव निवासी रामगुलाम ठाकुर का पुत्र था। को पुरैना ग्राम कचहरी का निर्वाचित पंच था।साथ वह तांत्रिक भी था।लोगों का झार फूंक भी किया करता था।वह अपने गांव से अपनी बहन के यहां पटना जिले के जलालपुर डुमरा गांव गया था।जहां बहन की गोतनी बीमार रह रही थी।उसी का झार फूंक करके वह ई -रिक्शा से घर वापस लौट रहा था।तभी घर वापस लौटने के क्रम में घटना घटी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.