BIHARBreaking NewsHealth & WellnessSTATEUncategorized

PMCH: 24 घंटे गार्ड की निगरानी कोरोना के संदिग्ध म’रीजों पर, ताकि भाग न जाएं…

पीएमसीएच में कोरोना के संदिग्ध म’रीजों को कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है। डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों को छोड़कर कोई भी म’रीजों से नहीं मिल सकता है। जिन कॉटेज में संदिग्ध म’रीजों का इ’लाज चल रहा है, उनके बाहर 24 घंटे गार्ड की तै’नाती कर दी गई है ताकि वे भाग न जाएं। चूंकि एक हफ्ते पहले एक महिला म”रीज की रिपोर्ट निगेटिव आई थी तो वह अस्पताल प्रशासन पर घर जाने का दबाव बना रही थी। इस दौ’रान उसने यह ध”मकी भी दी थी कि अगर उसे अस्पताल से नहीं छोड़ा गया तो जान दे देगी।

सुरक्षाकर्मी भी घ’बराए हुए हैं कि कहीं मरी’ज अचानक चले गए तो पूरी जवाबदेही उनके सिर पर आ जाएगी। इसलिए शिफ्ट में वे ड्यूटी कर रहे हैं। कोरोना की द’हशत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीएमसीएच के कॉटेज में भर्ती चारों संदिग्ध म’रीजों की जानकारी मिलने के बाद इस एरिया में न तो कोई म’रीज आ रहा है और न ही मरी’ज के परिजन। अस्पताल के कर्मचारी भी इधर आने-जाने से क’तरा रहे हैं।

बीमा’री की पुष्टि नहीं होने के बावजूद पीएमसीएच प्रशासन सं’दिग्धों को एहतियातन 14 दिनों तक आइसोलेटेड वार्ड में रख रहा है, लेकिन वे वार्ड में रहने को तैयार नहीं हैं। समस्तीपुर और औरंगाबाद के दो म’रीज बुधवार को भर्ती कराए गए। दोनों को खांसी, सर्दी और बु’खार है। शुक्रवार की दोपहर दोनों में बीमा’री की पुष्टि नहीं हुई। दोनों अस्पताल से जाना चाहते थे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी। 

जिस वीआईपी कॉटेज के लिए होती थी मा’रामा’री, वहां सन्नाटा
पीएमसीएच में 27 कमरों का कॉटेज है। इनमें भर्ती होने के लिए पहले मा’रामा’री होती थी। कई वीआईपी की पैरवी आती थी। लेकिन अब यहां सन्नाटा पसरा है। क्योंकि इसी कॉटेज में कोरोना के संदिग्ध म’रीजों का इ’लाज चल रहा है। अभी चार संदिग्ध भर्ती हैं। एक सप्ताह पहले कॉटेज में सामान्य बी’मारियों के म’रीज भी भर्ती थे, लेकिन जैसे ही अस्पताल प्रशासन ने कॉटेज को कोरोना के लिए सुरक्षित किया, अन्य म’रीज वहां जाने से कतराने लगे। जो वहां पहले से भर्ती थे, वे भी डिस्चार्ज कराकर चले गए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ ने ऐसे म’रीजों को मानक के अनुसार आइसोलेटेड वार्ड में उपचार करने की गाइडलाइन जारी की है। डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन मानक के अनुसार संदिग्ध म’रीजों के उ’पचार में लगा है। 
-प्रो. विद्यापति चौधरी, प्राचार्य पटना मेडिकल कॉलेज

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.