गोपालगंज सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई एक महिला व उसके बच्चे की मौत हो गई। मृतका कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर नेचुआ ग़ांव की बताई जा रही है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हो हंगामा किया। वहीं सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसे समझाबुझा कर मामला शान्त कराया।
दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर नेचुआ गांव निवासी अमीर अली की पत्नी शाहजहां खातुन को देर रात दो बजे लेबर वार्ड में भर्ती कराया गया। रात में कोई भी डॉक्टर नहीं आया। पूरी रात महिला दर्द से कराहती रही। सुबह होते ही स्वास्थ्यकर्मियों ने इंजेक्शन दिया, जिससे मरीज को मुंह और नाक से झाग आने लगा।
हंगामा करने पर डॉक्टर सुबह में पहुंचे, तब तक जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद अस्पताल प्रशासन परिजनों को मैनेज करने में जुट गयी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर समय पर पहुंच जाते तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। अस्पताल प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि मामले की जांच उपाधीक्षक डॉ शशि रंजन प्रसाद खुद कर रहे हैं। मरीज के गैसपीन में होने की बात सामने आयी है। बता दें की
इसके पहले एक जुलाई को मांझा थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी चंद्रशेखर प्रसाद की पत्नी को एक जुलाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के इंतजार में हालत बिगड़ गयी और जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जांच कर कार्रवाई की बात कही गयी, लेकिन न काईवाई हुई और न ही अस्पताल में इलाज की सिस्टम में सुधार हुआ






Comment here