दानापुर -डीडीयू रेल मार्ग को आज 3 घण्टे तक बन्द रखा जायेगा।जिसकी जनकारी रेल के इलेक्ट्रिक विभाग के अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे दोपहर तक यह मार्ग चौसा के पास अवरूद्ध रहेगा। हालांकि इस समय कोई लम्बी दूरी की ट्रेन यहा से क्रॉस नहीं करती है पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी।
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात से पानी मार्ग होते हुए थर्मल पावर का मुख्य उपकरण टरबाइन जनरेटर बक्सर के हादीपुर घाट पहुंचा था। वहां से उसे सड़क मार्ग से निर्माणाधिन थर्मल पॉवर परिसर पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को सड़क मार्ग से उसे घाट से आगे 3 किलोमीटर तक बढ़ाया गया। लेकिन उसके आगे ले जाने के लिए बीच मे रेलवे क्रासिंग पड़ता है।जिसकों क्रासिंग के उस पार ले जाने के लिए ट्रेन को दौड़ाने वाले इलेक्ट्रिक तारों और वोभर हेड के लिए दोनों तरफ लोहे को खोलना होगा।
इसकी जानकारी देते हुए रेलवे के अधिकारी ने बताया कि टरबाइन जनरेटर को चौसा रेलवे फाटक 78 /A के पास सुबह 09 बजे से लेकर 12 बजे के बीच पार कराने की परमिशन मिला है। L&T के अधिकारियों ने बताया कि दो दिनों से 200 चक्के वाली ट्रक पर लोड 500 टन की टरबाईन जनरेटर यादव मोड़ स्थित पशु मेले के पास खड़ी है।परमिमशन मिलने के साथ हीआज इसे यहां से आगे थर्मल पॉवर परिसर में पहुंचाया जाएगा।






Comment here