Uncategorized

प्रयागराज में प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों (UP Aseembly Elections 2022) को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस (Congress) पार्टी ने जमीन पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में कांग्रेस किसान पंचायत के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है. खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मोर्चा संभाला हुआ है. बुधवार को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किसान पंचायत के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.

 इस दौरान प्रियंका गांधी का मंदिर और मजार का दर्�

इस दौरान प्रियंका गांधी का मंदिर और मजार का दर्शन करने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कहा जा रहा है कि किसानों के साथ ही प्रियंका धर्म की भी डोर थामे हुए हैं. बहरहाल, गुरुवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचीं. यहां उन्होंने मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के मौके पर संगम (Sangam) में डुबकी लगाई.विज्ञापनnull

 सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प�

सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचीं. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनक जोरदार स्वागत किया. इसके बाद वह एयरपोर्ट से सीधे आनंद भवन के लिए रवाना हो गईं. वैसे प्रियंका के मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने की तैयारी की खबर पत्रकारों को भी लग गई थी. लेकिन प्रियंका एयरपोर्ट के बाहर मीडिया के संगम स्नान से जुड़े सवालों पर मौन ही साधे रहीं.

 एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी आनंद भवन पहुंचीं. ब�

एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी आनंद भवन पहुंचीं. बता दें आनंद भवन नेहरू गांधी खानदान का पैतृक आवास है. यहां प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.विज्ञापनnull

 इसके बाद प्रियंका आनंद भवन से निकलकर अरैल घाट प�

इसके बाद प्रियंका आनंद भवन से निकलकर अरैल घाट पहुंचीं. यहां नाव पर सवार होकर संगम स्नान के लिए निकलीं. इस दौरान प्रियंका के साथ में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और प्रमोद तिवारी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे.

 बता दें मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज श्रद्ध�

बता दें मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. दोपहर 2 बजे तक 26 लाख लोगों ने स्नान कर लिय है. सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान का क्रम जारी है. अभी भी संगम तट पर बने घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.