कोरोना जैसी महामा’री के बीच भी नगर निगम का घपले वाला खेला जारी है. कोरोना वायरस से जंग में सैनिटाइजेशन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभाले नगर निगम में सामने आए बड़े खेल ने हैरत में डाल दिया है.
नगर निगर सैनिटाइजेशन के नाम पर अबतक पानी का छिड़काव करता रहा और अफसर भी अनजान बने रहे. सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम को सोडियम हाइपोक्लोराइड की आपूिर्त में सप्लायरों ने खेल कर दिया. एक ने सबमर्सिबल का पानी ड्रमों में भरकर दिया तो दूसरे ने केमिकल में नाममात्र क्लोरीन मिलाई थी. जलकल विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो एक नमूने में पूरी तरह पानी है और दूसरे में क्लोरीन की मात्रा पीने वाले पानी से थोड़ा ही ऊपर है. इतना सब होने के बाद भी अफसरों का चुप्पी साध लेना बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है.
पूरा मामला यूपी के कानपुर का है. लॉकडाउन के दौरान नगर निगम की टीम नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कर रही है. इसमें ज्यादातर हॉटस्पॉट के क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां सैनिटाइजेशन से कोरोना संक्रमण बढ़ने से रोकना है.

Input: News 4nation



Leave a Reply