मुजफ्फरपुर के सोडा गोदाम दुर्गा मंदिर निवासी निक्की गुप्ता ने कड़ी मेहनत और समर्पण से 12वीं परीक्षा के कॉमर्स संकाय में 91% अंक लाकर अपने माता पिता का नाम रौशन किया है। बता दें कि निक्की ने ख़ुद्दीराम बॉस स्मारक स्कूल से बारहवीं की शिक्षा ली है।


निक्की ने बताया कि वह 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। उनका मानना है कि यदि मेहनत और सही रणनीति हो तो बेहतरीन सफलता हासिल की जा सकती है।


इसके साथ ही उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक व अपने माता पिता को दिया। आगे उनका कहना है कि वह बैंक में नौकरी करना चाहती है।


इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं निक्की गुप्ता के पिता राजीव कुमार गुप्ता एक आभूषण व्यवसाई है, जबकि उनकी मां रानी देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है।




Leave a Reply