रूस-यूक्रेन की जंग में मंगलवार को तब घातक मोड़ पर पहुंच गई, जब यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के केमिकल-रेडिएशन और बॉयोलॉजिकल ट्रूप्स के चीफ इगोर किरिलोव को मार गिराया है. हमला उस वक्त किया गया, जब किरिलोव एक बिल्डिंंग में प्रवेश कर रहे थे. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने स्कूटर में रखे 300 किलो विस्फोटक के जरिये उन्हें उड़ा दिया. किरिलोव ही वो शख्स थे, जिन्होंने बताया था कि यूक्रेन मच्छरों से बॉयोलॉजिकल वेपन बना रहा है, जो तबाही मचा सकता है. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भी इससे खौफ में थे. वे किसी भी तरह से यूक्रेन को ऐसा हथियार हासिल नहीं होने देना चाहते थे. तो क्या था वो हथियार, जिसे किसी भी कीमत पर किरिलोव यूक्रेन से छीनना चाहते थे.


बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2022 में किरिलोव ने दावा किया कि अमेरिका यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने के लिए लैब डेवलप कर रहा है. कुछ लैब को रूसी सेनाओं ने अपने कब्जे में भी ले लिया है. तब खूब हो हल्ला मचा. इसके बाद किरिलोव ने दावा किया कि यूक्रेन एक डर्टी बम बनाने की कोशिश कर रहा है. दो टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि अगर रूस इस तरह की बातें कर रहा है, इसका मतलब है कि पुतिन खुद ऐसे हथियार बना रहे हैं.





Leave a Reply