Uncategorized

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 50 लाख रुपए

पटना: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी अदाओं को लेकर नहीं बल्कि अपनी जान को खतरे की वजह से सुर्खियों में हैं। अक्षरा सिंह को जान की धमकी मैसेज से नहीं बल्कि कॉल पर दी गई है। जान की धमकी के साथ ही उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया और 50 लाख रुपए की मांग की है।

धमकी देने वाले ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए अक्षरा सिंह को महज 2 दिनों का समय दिया है। अक्षरा सिंह इसके बाद काफी डर गई हैं। उन्होंने आनन-फानन में दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फैंस का कहना है कि पहले सलमान खान और अब अक्षरा सिंह को भी धमकी भरे कॉल आए हैं।

अक्षरा सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अक्षरा सिंह ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि 11 नवंबर की देर रात करीब 12.20 या 12.21 पर उन्हें दो अलग-अलग नंबर से फोन आया था। उन्होंने जैसे ही फोन उठाया सामने से उनके साथ गाली-गलौज शुरू हो गई। एक्ट्रेस को फोन पर ही धमकाया गया और कहा गया कि अगर दो दिन के अंदर 50 लाख रुपए रंगदारी नहीं दी तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.