Uncategorized

मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में कामकाज़ी महिलाओं, युवतियों का डी बी आर यूनिक नेटवर्किंग कंपनी द्वारा शारीरिक शोषण, प्रताड़ना की गई है। सेल्स गर्ल के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ना की घटनाओ ने पूरे बिहार वासियों को झकझोर दिया है । इस घटना ने मुजफ्फरपुर में छह वर्षों पूर्व हुई बालिका सुरक्षा गृह की लड़कियों के साथ का दुष्कर्म कांड की घटना की याद ताजी कर दी है । दु:खद बात है कि इस घटना में पुलिस अब तक नेटवर्क कंपनी के संचालक मनीष सिन्हा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है जबकि घटना के बाद से उसके लगातार मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में देखे जाने की खबरें अखबारों में आई हैं । इससे लगता है कि पुलिसिया जांच से मामले को सुलझाया नहीं जा सकता और नहीं पीड़ितों को न्याय मिल सकता है ।
हमारी मांगें हैं कि

  1. युवतियों के प्रताड़ना व दुष्कर्म मामले की सीबीआई से जांच करायी जाये ,
  2. पीड़ितों को 10 लाख मुआवजा मिले व उन्हें पुनर्वास दिया जाये,
  3. पीड़ित लड़कियों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी नौकरी देकर सरकार उन्हें सम्मान दे ,
  4. डी बी आर यूनिक नेटवर्किंग कंपनी का पंजीयन रद्द हो और सभी आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो ,
  5. डी बी आर यूनिक नेटवर्किंग कंपनी की पुरे बिहार की शाखाओं में तालाबंदी हो और निगरानी हो कि नाम बदलकर फिर से वे लोग काम नहीं नहीं करें
    अत: श्रीमान से अनुरोध है यह घटना बिहार को शर्मसार करने वाली घटना है जिसके तहत उच्च स्तरीय जांच जरूरी है । माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध है कि इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी जाए, ताकि बिहार की छवि बेहतर बन सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके ।
    आपका विश्वासी

सम्पूर्ण भारत की पैदल यात्रा कर चुके समाजसेवी विजय कुमार
दिनांक : 07-07-2024 संपर्क मोबाईल : 93346 92937

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.