Uncategorized

मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह महाविद्यालय से ओपन रोड रेस चैंपियनशिप का हुआ आयोजन, देखें तस्वीरें…

12/01/2024 राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुज़फ्फरपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी स्व० अभिषेक कुंदन की याद में 15वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल मुजफ्फरपुर इंटर स्कूल-कम-ओपन रोड रेस चैंपियनशिप
का आयोजन  लंगट सिंह महाविद्यालय में किया गया। जिसमे जिला के 37 स्कूलों के 1008 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ० ओ . पी. राय, (प्रिंसिपल, एल० एस० कॉलेज) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ.ममता रानी ( प्रिंसिपल,आर. बी०बी०एम०),डॉ० अशोक शर्मा (विख्यात चिकत्सक), श्रीमती चंचला कुमारी( शिक्षिका पत्नी,स्वर्गीय अभिषेक कुंदन), श्री मनीष कुमार(जिला अवर निबंधक, मुजफ्फरपुर), श्री महेंद्र प्रसाद (  पी० टी० आई० एल० एस० कॉलेज, मुज०), श्री सुमन प्रसाद श्रीवास्तव (वरीय फुटबॉल खिलाड़ी)मौजूद थे।

प्रतियोगिता की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी एवं स्व० अभिषेक कुंदन (राष्ट्रीय भाला फेक खिलाड़ी, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पदक विजेता) के चित्र पर पुष्पांजली एवं  माल्यार्पण  कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
मुज० जिला एथ० संघ के अध्यक्ष श्री राम प्रमोद राम जी के द्वारा सभी  गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। डॉ० संजय सिन्हा भा०प्र०से०  (सेवानिवृत )(अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद कीड़ा एवं योग संस्थान) के द्वारा इस आयोजन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं बच्चो को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की सलाह दी एवं भाग लेने आए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया ।
अंडर 14 बालक वर्ग की 2km दौड़ की शुरुआत विशिष्ट अतिथि श्री सुमन प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा की गई। जिसमे
प्रथम निखिल कुमार – एम० एस० लदौरा पूर्वी
द्वितीय सुभम कुमार (डी. पी. एस, झांपहा)
तृतीय – अभिनव कुमार – द्रोण कोचिंग सेन्टर
चतुर्थ – आदर्श कुमए एम० एस० आरोपुर,
पंचम आयुष राज – शेमफोर्ड फ्यूचरिष्टीक स्कूल
षष्टम मो० कैफ अली – ऊ० एम० एस० सादपूरा बालक

बालिका 14 वर्ष से कम (2 कि. मी.)
प्रथम – माप्पुरी कुमारी एम. एस., आरोपुर
द्वितीय – सलोनी चौधरी एम. एस., आरोपुर
तृतीय- सुहानी कुमारी एम. एस., आरोपुर
चतुर्थ- आँचल कुमारी एम. एस., आरोपुर
पचम- शाजिया खातुन लक्ष्मी देवी राज म०वि०
षष्टम – दीपलक्ष्मी एम० एस०, पताही

बालक 16 वर्ष से कम (3 कि० मी०)
प्रथम- अशोक कुमार – के० वी० एस०
द्वितीय शोभित राज तिवारी – एकलव्य मुज०
तृतीय – अजय कुशवाहा- एकलव्य मुज०
चतुर्थ अमीर चंद कुमार – एकलव्य मुज०
पंचम – केशव कुमार जी० डी० मदर
षष्टम – अमरेन्द्र कुमार एकलव्य मुज०

बालिका 16 वर्ष से कम (3 किमी.)
प्रथम – सोनी कुमारी ऊ० एम० एस०, हनुमान नगर
द्वितीय- श्रेया कुमारी – एम.एस., आरोपुर
तृतीय गूंजा कुमारी – डी० पी०एस०, झांपहा
चतुर्थ चाँदनी कुमारी – एम. एस., आरोपुर
पंचम गुड़िया कुमारी – एम. एस., आरोपुर
षष्टम – अंजलि कुमारी – एम. एस., आरोपुर

बालक 18 वर्ष से कम (3कि०मी०)
प्रथम- आकाश यादव एकलव्य मुज०
द्वितीय – रोहीत कुमार- व्यक्तिगत
तृतीय – शौख कुमार – के०वी० एस०
चतुर्थ – सुबोध कुमार एल एस कॉलेज
पंचम – विकास कुमार – प्रतिभा सगर ऊ० वी० गोखुला
षष्तम – शिवम कुमार – डी० पी० एस० झांपहा

बालिका 18 वर्ष से कम (3कि०मी०)
प्रथम – काजल कुमारी – आर. बी०बी०एम०
द्वितीय – अमृता कुमारी – आर. बी०बी०एम०
तृतीय – बबली कुमारी – इन्द्रप्रस्थ इन्टरनेशनल स्कूल
चतुर्थ – तारा कुमारी एम० एस०, आरोपुर
पंचम- प्रियंका कुमारी एम० एस०, आरोपुर
षष्टम – काजल कुमारी एम० एस०, आरोपुर

बालक किड्स (600 मी०)
प्रथम – अर्पित राज – नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेंस स्कूल
द्वितीय – दिव्यांशु रंजन केवीएस
तृतीय – एहतेशाम बी०बी० कालेजियल

बालिका किड्स (600 मी०)
प्रथम – स्नेहा कुमारी – एम एस आरोपुर
द्वितीय – सानिया कुमारी – एम एस आरोपुर

सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन श्री राजीव कुमार के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन श्री मृत्युंजय कुमार सिंह (सचिव, मुज० जिला संघ) के द्वारा किया गया। जिसमे उन्होंने खिलाड़ियों, तकनिकी पदाधिकारियों , मुज़फ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ, बिहार विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन, नगर निगम, बिहार निबंधन सेवा संघ , प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधु एवं सभी प्रायोजकों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.