मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड स्थित जीविका समूह के संगम ग्रेविटी मशरूम क्लस्टर का मंत्री श्रवण कुमार ने निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक ने मंत्री श्रवण कुमार को बताया कि इस काम के लिए जीविका दीदियों ने करीब 30 हजार रुपए ऋण लिया है। 10 झोपड़ियों में मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादन दर लगभग 10 से 15 किलो प्रति सप्ताह है।




Leave a Reply