Uncategorized

35 लाख का शराब जब्त:ट्रक में तहखाना बना कर लाई जा रही थी शराब, एक शराब माफिया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में तहखाना बना हुआ था। जिसमें अवैध विदेशी शराब की खेप छिपाई गई थी। मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके निशानदेही पर अन्य शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

तहखाना को काटता कर्मी

मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग अधीक्षक संजय राय को गुप्त सूचना मिली की जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर में उत्तर प्रदेश नंबर के ट्रक से शराब की खेप आ रही है। त्वरित कार्यवाई। करते हुए एक टीम गठित किया गया। उसके बाद टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर के बाद ट्रक भी उक्त जगह पर पहुंची। जिसके बाद कुछ शराब माफिया ट्रक के आस पास पहुंचे। इसी बीच गठित टीम ने धाबा बोल दिया। पुलिस को देखते ही सभी शराब कारोबारी मौके से भागने लगे।

ट्रक पर लदा स्क्रैप

ट्रक पर लदा स्क्रैप

टीम ने खड़े कर एक शराब कारोबारी को पकड़ लिया। उसकी पहचान जिले के बोचहा थाना लहसेत्र के धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया। ट्रक में एक तहखाना बना हुआ था। जिसमे शराब रखी हुई थी। उसके ऊपर से स्क्रैप रखा हुआ था। करीब 350 कार्टून अवैध शराब की खेप जब्त की गई है। धर्मेंद्र ने कई स्थानीय शराब कारोबारियों का नाम बताया है। जिसका सत्यापन किए जा रहा है। साथ ही शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। जब्त शराब की कीमत 35 लाख रुपया बताई जा रही है।

उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर में एक शराब लदी ट्रक आने वाली है और शराब की डिलीवरी होने वाली है। इसी सूचना के आलोक पर एक टीम गठित किया गया। टीम मौके पर पहुंची। अलग अलग जगहों पर टीम के सदस्य खड़े हो गए। सभी निगरानी करने लगे। कुछ देर के बाद ट्रक पहुंची। उसके बाद शराब माफिया ट्रक के इर्द गिर्द मंडराने लगे। उसी समय टीम ने धाबा बोल दिए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया था। ट्रक में ड्राइवर केबिन के पीछे से एक तहखाना बना हुआ है। उसी तहखाना में शराब छिपाई हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.