मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। मानसून के एक्टिव होने से जिले में अगले दो से तीन दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार भी हैं, हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।
लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक करीब 20.3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के दौरान 15-20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है।
वाहनों के पलटने का बना रहता है खतरा
आपको बता दें कि शहर को जल जमाव से मुक्ति और स्मार्ट सिटी बनाए जाने को लेकर नगर निगम के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। शहर में आधा-अधूरा नाले का निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम के काम और आधे-अधूरे सड़क निर्माण कार्य ने शहर की समस्या की समस्या को और भी जटिल बना दिया है। नाले के भरने और सभी ड्रेनेज ब्लॉक होने के कारण शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। लगातार बारिश होने पर शहर की स्थिति और भी नरकीय बनती जा रही है। कई नव निर्मित सड़के गड्ढे का रूप ले रही हैं। ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक और बैरिया बस स्टैंड रोड में कई गड्ढे से वाहनों के पलटने का खतरा बन गया है।

शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश
बारिश के बाद तापमान में गिरावट
बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट हुई है। वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम रिकार्ड किया गया।
क्या बोले नगर आयुक्त
इस मामले में नगर आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि लगातार बारिश होने से कुछ जगहों पर जलजमाव हुई है। पानी निकासी करवाई जा रही है। कुछ जगहों पर ब्लॉकेज है। उसको क्लियर करवाया जा रहा है।





Leave a Reply