Uncategorized

पेंडिंग केसों के लिए बढ़ी कैंप की तारीख:महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा–आ रहे हैं अधिक केस

लगभग 3 सालों से बिहार राज्य महिला आयोग के भंग होने से 8000 से अधिक केस पेंडिंग हो चुके हैं। इसके निष्पादन के लिए पटना में कैंप लगाकर जिले के मुताबिक पेंडिंग केसों की सुनवाई कर उसका निष्पादन किया जा रहा है। कैंप के दूसरे सप्ताह में पेंडिंग केसों की सुनवाई के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। इसे लेकर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने पटना में लगे कैंप की अवधि को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि कैंप के में सुनवाई के लिए अधिक लोग पहुंच रहे हैं इसे देखते हुए हमने अधिक केस लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कैंप की अवधि को दो दिन और बढ़ा दी गई है।

बिहार राज्य महिला आयोग में पटना में लगे कैंप की अवधि को बढ़ा दिया गया है

बढ़ने लगे हैं मामले

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कैंप के पहले सप्ताह में 2 दिन जन्माष्टमी और उससे पहले दो-तीन दिन तक ऑटो स्ट्राइक रहने के कारण सुनवाई में काफी कम लोग उपस्थित रहे। लेकिन दूसरा सप्ताह शुरू होते ही सनी के लिए लोगों की उपस्थिति बढ़ाने लगी है। जिसे देखते हुए बिहार राज्य महिला आयोग की सभी सदस्यों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि कैंप की अवधि को 2 दिन और बढ़ा दिया जाए। इसलिए 4 सितंबर से 18 सितंबर तक चलने वाले पटना जिले के पेंडिंग केसों के लिए कैंप की अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब इसकी अवधि 20 सितंबर तक कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.