Uncategorized

जलजमाव से मुक्ति:अतरदह में होगा ड्रेनेज का निर्माण, मापी आज

जलजमाव से निजात के लिए शहर के आनंद मार्ग से कामेश्वरी कंपाउंड और पाेखरिया पीर से अतरदह तक ड्रेनेज निर्माण हाेगा। मंगलवार काे नगर निगम के इंजीनियराें की टीम इन दाेनाें स्थानाें पर मापी कर डीपीआर तैयार करेगी। इधर, जेल चाैक व धर्मशाला चाैक के पास बारिश की वजह से सड़क पर बने गड्ढे काे दुरुस्त किया जाएगा। कालीबाड़ी राेड में डीपीआर के मुताबिक नाला बनने से इस इलाकेे काे भविष्य में भी जलजमाव की समस्या से निजात नहीं मिलेगी। इस स्थिति में निगम के इंजीनियर पानी का बहाव देख कर फिर से डीपीआर तैयार करेंगे। ये निर्णय साेमवार काे बारिश थमने के बावजूद शहर के अतरदह समेत कई इलाके में जलजमाव का जायजा लेने के दाैरान निगम प्रशासन ने लिए।

मेयर निर्मला साहू, नगर आयुक्त नवीन कुमार, सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर, सफाई प्रभारी काैशल किशाेर, अजय कु़मार व इंजनीयराें की टीम ने शहर के कई इलाकाें का जायजा लिया। अतरदह इलाके में दाे माह से भी ज्यादा समय से जलजमाव की समस्या काे लेकर सबसे पहले टीम वहां पहुंची। वहां आउटलेट नहीं हाेने की वजह से जल निकासी नहीं हाेने की बात सामने आई। अधूरे नाला निर्माण की वजह से सबसे ज्यादा समस्या है। मेयर ने नगर आयुक्त काे इसकी गंभीरता बताई। नगर आयुक्त ने जूनियर इंजीनियर काे मापी कर दाेनाें स्थानाें पर नाला बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का आदेश दिया। कन्हाैली राजपूत टाेला में 85 एचपी का माेटर पंप लगाया गया है। यह पानी नहीं खींच रहा। यहां कम क्षमता का माेटर पंप लगाने का आदेश दिया गया।

धर्मशाला व जेल चौक पर जर्जर सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा

मेयर ने नगर आयुक्त काे बारिश की वजह से जेल चाैक व धर्मशाला के निकट फ्लाईओवर पर चढ़ने के दाैरान सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। नगर आयुक्त ने जूनियर इंजीनियर काे अविलंब दाेनाें स्थानाें पर सड़क दुरुस्त करने का आदेश दिया। यहां लगातार हादसा हाे रहे हैं। साथ ही शहर के बाकी गड्ढे भी एक सप्ताह में भरने का आदेश नगर आयुक्त ने दिया है। इधर, शहर में डेंगू फैलाव काे देखते हुए काेराेना की तरह ड्राइव चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दाे गाड़ी से निगम कर्मी दवा छिड़काव करेंगे।

अंबेडकर नगर में अब 10 घंटे मोटर पंप चलाने का ​आदेश

पाेखरिया पीर स्थित अंबेडकर नगर के लाेगाें ने जलजमाव के बावजूद महज 5 घंटे माेटर पंप चलाने की जानकारी दी। मेयर ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई। आदेश हुआ कि मंगलवार से 10 घंटे तक माेटर पंप चलाया जाए। अंबेडकर नगर में गंदगी पर मेयर ने संबंधित कर्मचारियाें काे कड़ी फटकार लगाई। उसी समय चूना-ब्लीचिंग​ मंगवा कर छिड़काव कराया गया। साथ ही अंबेडकर नगर में चूना का स्टाॅक रखने का आदेश दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.