Uncategorized

11-12वीं के लिए 40 वोकेशनल कोर्स की लिस्ट तैयार:वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई स्कूलों की छुट्टी के बाद कर सकेंगे बच्चे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) विभिन्न वोकेशनल कोर्स की शुरुआत करने जा रहा है। क्लास 11वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड की ओर से 40 वोकेशनल कोर्स और 9वीं व 10वीं के लिए 20 कोर्स की सूची तैयार की गई है। ये कोर्स विद्यार्थियों तक रोजगार की महत्ता को पहुंचाने और स्किल बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।

वोकेशनल कोर्स की 70 प्रतिशत पढ़ाई प्रोजेक्ट आधारित

वोकेशनल कोर्स की 70 प्रतिशत पढ़ाई प्रोजेक्ट आधारित और 30 प्रतिशत सैद्धांतिक होगी। स्कूल प्रबंधक रेगुलर क्लास की छुट्टी के बाद भी स्कूल में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई करा सकते हैं। इसमें स्कूल के बच्चों के अलावा स्कूल से बाहर के बच्चे भी वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। दोपहर दो बजे के बाद भी वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कराई जा सकेगी। बोर्ड के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों को एक सत्र में 12 से 15 घंटे वोकेशनल क्लास का संचालित किया जाना है।

वोकेशनल कोर्स में शामिल होने वाले विषय

वोकेशनल कोर्स में फाइनेंशियल लिट्रेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, रॉकेट, मार्केटिंग, मास मीडिया, ट्रेवल टूरिज्म, डाटा साइंस, मास्क मेकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, ब्लॉक प्रिंटिंग, कढ़ाई, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन, हैंडीक्राफ्ट, कोडिंग, डिजिटल सिटीजनशिप, लाइफ साइकिल और वैक्सीन, ग्राफिक्स की किताबें, आदि विषयों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.