गुजरात के एक ही स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चियां समेत पांच बच्चे गायब थे। उन्हें गुजरात पुलिस ढूंढ रही थी। लेकिन वे बरामद नहीं हो पा रहे थे। गुजरात, राजस्थान, दिल्ली समेत 4 राज्यों में पुलिस उन्हें ढूंढती रही। लेकिन, इन सभी बच्चों को बिहार रेल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सभी को बिहार के मुजफ्फरपुर रेल थाने में रखा गया है। गुजरात पुलिस भी पहुंच चुकी है। बच्चों से पुलिस पूछताछ कर रहीं है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे भुज जिले के एक ही स्कूल में पढ़ते है। सभी की उम्र 10 से 14 साल के बीच की है।

बरामद छात्र- छात्रा
तीन दिन पहले निकले थे भुज से, राजस्थान, दिल्ली, यूपी होते पहुंचे बिहार
मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने सभी बच्चो से बातचीत की। उनसे गायब होने के संबंध में पूछताछ किया। बच्चों ने बताया कि वे लोग एक साथ घूमने के लिए निकले थे। दिल्ली घूमना था। लेकिन, घर वाले नहीं मान रहे थे। जिसके बाद सभी ने भागने की योजना बनाई। इसके बाद वे लोग एक साथ भुज से निकल गए। तीन सितंबर को निकले थे। भुज से ट्रेन पकड़कर गांधीधाम गए। वहां से बस पकड़कर अहमदाबाद गए। 100 रुपए ही पास में थे। अहमदाबाद में 37 सौ रुपए में सोने का गहना बेचा। उन रुपयों से जयपुर निकले। वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पकड़कर बिहार आए।
सारण में रहते है एक बच्चे के मामा
बच्चों ने पुलिस को बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन वे सब पहुंचे थे। यहां से सारण के मकेर जाना था। एक बच्चे का मामा मकेर में रहते थे। उन्हीं के पास सब जाने लगे। लेकिन, स्टेशन के पास एक बच्ची रह गई। बच्ची को स्टैंड में टैक्सी चालक ने रोते देखा। मौके पर मौजूद रेल पुलिस को सूचना दिया गया। उसके बाद मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बच्ची को पकड़ा। उससे घर की जानकारी ली गई। इसी बीच गुजरात पुलिस से बिहार पुलिस ने संपर्क साधा। दूसरी ओर, रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने हाजीपुर रेल पुलिस को मकेर से बच्चों को बरामद करने का निर्देश दिया। रेल एसपी के निर्देश पर अन्य बच्चों को भी बरामद किया गया। छात्र के मामा को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।




Leave a Reply