Uncategorized

दरभंगा में उफान पर कोसी-कमला..कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात:निचले इलाकों में घुसा पानी;

नेपाल में हो रही बारिश से बिहार के सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। दरभंगा में कमला और कोसी नदी उफान पर है। कुशेश्वरस्थान और किरतपुर के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दरभंगा के कुशेश्वर स्थान और किरतापुर इलाके में कोसी और कमला नदी का का पानी घुस गया है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

पानी गांवों में घुस चुका है। बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। जुगाड़ की नाव से लोग अपनी जिंदगी को दांव पर रखकर सुरक्षित स्थान पर निकल रहे हैं। लोगों के मुताबिक प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

दरभंगा से आई कुछ तस्वीरें देखिए…

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कोसी का पानी कई गांवों में घुस चुका है।

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कोसी का पानी कई गांवों में घुस चुका है।

कुशेश्वरस्थान के कई गांव पानी से घिर चुके हैं।

कुशेश्वरस्थान के कई गांव पानी से घिर चुके हैं।

जुगाड़ की नाव के सहारे लोग एक जग से दूसरी जगह पर जा रहे हैं।

जुगाड़ की नाव के सहारे लोग एक जग से दूसरी जगह पर जा रहे हैं।

वहीं, कुशेश्वरस्थान के बीडीओ किशोर कुमार ने कहा कि अंचलाधिकारी(सीओ) के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है। तीन-चार पंचायतों में लोगों को समस्या अधिक है। उन्हें ज्यादा से ज्यादा मदद पहंचाने की कोशिश की जा रही है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

गंडक बराज से फिर छोड़ा गया पानी

लगातार बारिश नहीं होने के कारण बगहा में भी गर्मी से लोग परेशान हैं। गंडक के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। आज गंडक बैराज से 77 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है।

आज गंडक बैराज से 77 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है।

बिहार में 27% तक कम बारिश

बिहार में सितंबर के महीने में भी सामान्य से कम बारिश की संभावना विभाग द्वारा जताई गई है। 31 अगस्त तक पूरे राज्य भर में सामान्य से 27% तक कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया। जिसके अनुसार प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी लेकिन यह मानक से कम रहेगी।

3 सितंबर से बदलेगा मौसम

वहीं, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। हालांकि, 3 सितंबर के शाम से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। जिसके कारण से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.