Uncategorized

5 किलो 840 ग्राम सोने के साथ एक तस्कर गिरफ्तार:सिलीगुड़ी से पटना पहुंचाई जानी थी खेप

पूर्णिया पुलिस ने शनिवार को 5 किलो 840 ग्राम सोने की बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद सोने पर यूएई का ब्रांड लगा है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ 53 लाख बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सोने की खेप को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से पटना पहुंचाया जाना था। इसकी गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम बायसी के दालकोला चेकपोस्ट के पास सघन जांच अभियान शुरू की। इसी दौरान तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से सोने की बिस्कुट बरामद किया गया।

जब्त की गई सोने की बिस्किट

महाराष्ट्र का रहने वाला है आरोपी

सोने की बिस्किट की तस्करी कर रहे युवक की पहचान महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मांगेडवेड़ा थाना के भालवनी निवाड़ी लहु सांवजी के बेटे सोमनाथ (22) के रूप में की गई है। सोमनाथ एक कुरियर कंपनी के लिए काम किया करता है।

चेकपोस्ट पर पुलिस कर रही थी चेकिंग

एसपी आमिर जावेद ने बताया कि बायसी थाना क्षेत्र के दालकोला चेकपोस्ट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिलीगुड़ी से आ रही बस की चेकिंग की गई, जिसमें एक युवक की संदिग्ध हरकत देखने पर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी की तो युवक के पास से 50 सोने की बिस्कुट बरामद की। प्रत्येक बिस्कुट का वजन 116.80 ग्राम है, जिसकी कीमत 3 करोड़ 53 लाख है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.