Breaking News

बांस से दूर होगी ग्रामीणों की आर्थिक परेशानी:रोजगार के नए आयाम होंगे विकसित

खोती हुई बांस से अब बजेगी समृद्धि की बासुरी। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। सरकार ने बांस को संवारने के लिए निर्देश दिया है।

हरा बास।

गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बांस बनेगा सहारा

अब बिहार के गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बांस सहारा बनेगा। इसको लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बांस लगाने का आदेश दिया है। जिसको मनरेगा मजदूरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बांस को लगाने की योजना शुरू किया जा रहा है। एक समय में यह बांस की बेहद उपयोगिता और लाभ को देखते हुए बड़ी पहल किया गया है। ताकि गांव से खोते जा रहे बांस को फिर से लगाया जाये। इससे बनने वाले सामग्री और जैव विविधता के महत्व को समझते हुए लगाया जा सके। इसको लेकर मंत्रालय के निर्देश पर राज्य भर के ग्रामीण विकास विभाग को पत्र भेजा गया है।

पका बास

पका बास

लोग हो सकेंगे आत्मनिर्भर

ताकि बांस की खेती शुरू कराने का कार्य शुरू किया जा सके। बता दें कि मंत्रालय से जारी पत्र के अनुसार इस बांस के रोपण से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार को भी आर्थिक रूप और संवर्द्धन प्रदान किया जाएगा। लोग इसके माध्यम से आत्म निर्भर हो सकेंगे। वहीं, इसके माध्यम से अनुसूचित जाति के साथ ही अनुसूचित जनजाति गरीबी रेखा से नीचे रहनेवाले महिला और सभी दिव्यांग प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक लघु एवं सीमांत किसानों का लाभार्थी के रूप में भी चयन किया जाएगा।

जिसमें अब तीन स्तर पर कम्युनिटी लैंड छोटे लैंड के साथ सीमांत किसानों के खेतों के अलावा नदी, नाला और तालाब के किनारे बांस लगाए जाएंगे। जिससे जैव विविधता के महत्व और इसकी उपयोगिता का भी ध्यान रखना संभव हो सकेगा। साथ ही इससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ भी मिलेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.