Uncategorized

सेब से लदा ट्रक पलटा, मच गई लूट:हादसे में चालक और उपचालक घायल, मौका देख ग्रामीणों ने लूटा दर्जनों कार्टून

मुजफ्फरपुर में सेब भरी कार्टून को लेकर जा रहा ट्रक अचानक पलट गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक पर लदे सेब के दर्जनों कार्टून लूट लिया। इस दुर्घटना में ट्रक का चालक और उपचालक जख्मी हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को खदेड़ा। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है।

सेव लूट कर भाग रहे ग्रामीण।

सेव लूट कर भाग रहे ग्रामीण।

स्थानीय लोगों ने लूटे सेव भरे कार्टून

बता दे कि, जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक के समीप रविवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक पलट गई। ट्रक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से बिहारबके बरौनी जा रही थी। ट्रक पर कुल 480 कार्टून सेब लदी हुई थी। ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। ट्रक पलटने के कारण चालक और उपचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानिय लोगों के द्वारा उपचार के लिए सकरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

वहीं, सुबह होते ही ग्रामीण सेब की कार्टून लूटने लगे। दर्जनों ग्रामीणों ने लगभग 100 से ज्यादा सेब का कार्टून लूट लिया। स्थानीय लोगों के द्वारा सकरा थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सेब लूट रहे ग्रामीणों को खदेड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.