राजकीय मलमास मेला का आज पहला शाही स्नान चल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर अध्यात्मिक नगरी राजगीर के विभिन्न अखाड़ों के साधु संतों और महंतो द्वारा शाही शोभायात्रा निकाली जा रही है।
अब तक करीब 1 लाख श्रद्धालु रात्रि से ब्रह्म कुंड में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। लगातार श्रद्धालुओं की लाइन जो है वह कम होने के जगह लंबी होती जा रही है। मान्यता के अनुसार अधिक मास में 33 कोटि देवी देवताओं का राजगीर में प्रवास हो रहा है।
इस दौरान संत समुदाय के लोग सबसे पहले नानक शीतल कुंड और सरस्वती नदी कुंड में डुबकी लगाने के बाद सप्तधारा और गर्म कुंड में स्नान के लिए पहुँच रहें हैं।

ब्रह्म कुंड में स्नान करते साधु संत
साधु संतों का अखाड़ा आने के समय सप्तधारा ब्रह्मकुंड में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया जा रहा है। ताकि शाही स्नान में दूरदराज से आने वाले साधु-संतों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। यह सिलसिला आज पूरे दिन अलग-अलग अखाड़ों के द्वारा चलता रहेगा।
ब्रह्म कुंड परिसर में खुद राजगीर एसडीओ-डीएसपी एवं अन्य दंडाधिकारी भीड़ को नियंत्रण करने में जुटे हुए हैं। वहीं डीएम शशांक शुभंकर एवं एसपी अशोक मिश्रा लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
अलग-अलग अखाड़ों के द्वारा आज शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। राजगीर में संतों की शाही पेशवाई हर्षोल्लास के साथ ध्वज पताका पर विराजमान हनुमानजी करेंगे। पूरे राज्य में हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है।
डीएम शशांक शुभंकर ने इस मौके पर कहा कि सरकार की तरफ से सभी सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध है। रहने के लिए पेयजल के लिए शौचालय के लिए दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पंखा, कूलर, मिस्ट फैन लगाया गया है। 10 अखाड़ा में शामिल साधु संत आज ब्रह्मकुंड में स्नान करेंगे। एक अखाड़ा अभी तक पहुंच चुका है। देर रात से ही श्रद्धालु ब्रह्मकुंड में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
इन अखाड़ों से निकली शाही शोभायात्रा
गढ़ महादेव जरा देवी अखाड़ा खाकी चौक कैलाश आश्रम गायत्री परिवार धनिया पहाड़ी बड़ी संगत रजौली संगत कबीर मठ हनुमान गढ़ी




Leave a Reply