भागलपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर विजिलेंस की रेड जारी है। बुधवार को पटना के ऑफिस और भागलपुर के घर में टीम ने छापा मारा है। इस छापेमारी में 2 ट्रॉली बैग मिले हैं। इसमें 80 लाख से ज्यादा कैश मिला है। नोट गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है। छापे में ज्वेलरी और बेनामी संपत्ति के पेपर्स भी मिले हैं।

श्रीकांत शर्मा जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमाननगर में पथ निर्माण और पुल निगम विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा।

भागलपुर के इसी घर में टीम ने रेड मारी है।

छापेमारी में संपत्ति के पेपर्स भी जब्त किए गए हैं।
करोड़ों की संपत्ति का हो सकता है खुलासा
छापेमारी को लेकर विजिलेंस के पुलिस उपाधीक्षक सत्यकांत ने बताया कि विभाग को पहले से ही गुप्त सूचना मिली थी कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के नाम कई बेनामी संपत्ति है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 24 जुलाई को वारंट जारी किया गया।
बुधवार को राजधानी पटना स्थित उनके ऑफिस सहित भागलपुर के जोक सर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर स्थित आवास में छापेमारी की गई। जहां विजिलेंस टीम ने 500 के नोटों से भरे दो ट्रॉली बैग बरामद किए हैं। साथ ही लाखों के आभूषण और कई बेनामी संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो सकता है।




Leave a Reply