मुजफ्फरपुर में गुरुवार शाम जाप सुप्रीमो पप्पू यादव कुर्सी से नीचे गिर गए। वो मंच पर कुर्सी लगाकर बैठे थे, तभी कुर्सी स्लीप हो गई और वो गिर पड़े। पप्पू यादव के गिरते ही पास बैठे कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथ पकड़कर उठाया।
पप्पू यादव जैसे ही खड़े हुए उन्होंने कहा- कोई बात नहीं। कुर्सी फंस गई थी। होता रहता है।
अब कुछ तस्वीरें देखिए…

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सरैया प्रखंड स्थित जैतपुर इलाके के गिंजास पंचायत भवन परिसर में महायज्ञ का उद्घाटन करने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर बैठने में वह गिर गए। जिसका वीडियो अब सामने आया है।
बता दें कि गुरुवार को महाविष्णु यज्ञ के लिए 751 कन्याओं की कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसमें आकर्षक झांकी, गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए कलश यात्री संगम घाट पहुंचे। जहां संगम तट पर वैदिक मंत्रोचारण से पंडित सच्चिदानंद पाठक द्वारा पूजन कराया गया।

कुर्सी से उठने के बाद पप्पू यादव ने महाविष्णु यज्ञ का उद्घाटन किया।
इस दौरान उद्घाटन कर्ता के रूप में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने फीता काटकर महायज्ञ का उद्घाटन किया। मौके पर जिले के पार्टी के सभी प्रदेश सचिव, महासचिव, जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर, मंच पर कुर्सी टूट जाने से जाप सुप्रीमो गिर गए। माैके पर उपस्थित लोगों ने उठा कर दूसरी कुर्सी पर बैठाया।



Leave a Reply