मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में महाअष्टमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, बगलामुखी सिद्धपीठ में विशेष पूजा
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बगलामुखी पितांबरा सिद्धपीठ में महाअष्टमी के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां श्रद्धालु माता के महाशृंगार दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते दिखे। महाअष्टमी के इस पावन दिन पर माता बगलामुखी की विशेष पूजा-अर्चना, तंत्र साधना और हवन का आयोजन किया गया, जिसे अत्यंत फलदायी माना जाता है।

इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें। आचार्य कवि पाठक ने बताया कि महाअष्टमी पर दही, हल्दी, माला और लड्डू अर्पित करने का विशेष महत्व है, जिससे माता प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

कई श्रद्धालु निर्जला व्रत रख रहे हैं, तो कुछ श्रद्धा अनुसार व्रत का पालन कर रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी विशेष व्यवस्था की गई। कुल मिलाकर, भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन के बीच मुजफ्फरपुर का बगलामुखी मंदिर महाअष्टमी पर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ नजर
आए।




Leave a Reply