MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के बड़ी ईदगाह में ईद से पहले भव्य सामूहिक इफ्तार एवं अवतार पार्टी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गौशाला स्थित बड़ी ईदगाह में रमजान के पाक महीने के अवसर पर ईद से पहले एक भव्य सामूहिक इफ्तार एवं अवतार पार्टी का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों के सहयोग से भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।

 

इस आयोजन में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने एक साथ रोजा खोलकर इफ्तार किया और गले मिलकर आपसी एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें इकबाल कुरैशी (पूर्व वार्ड पार्षद), वार्ड 37 के पार्षद अमित कुमार विकी,

 

वार्ड 46 के पार्षद सैफ अली, जिन्ना भाई, डॉ. आरजू, इम्तियाज अहमद, शेर अहमद कुरैशी, डॉ. बीएन तिवारी, अभय ठाकुर, एडवोकेट नरेश, फैयाज अहमद, आफताब आलम और मोहम्मद सेराज सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। साथ ही स्थानीय दुकानदारों की अहम भूमिका रही, जिनमें मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद शब्बीर,

 

मोहम्मद कासिम, मोहम्मद शाहिल, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद सेराज समेत अन्य सभी व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं और रमजान की असली भावना को जीवंत करते हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.