BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: DCLR क्लर्क पर घूसखोरी का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद SDM ने दिये जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर : बिहार में भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होने वाला है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आए दिन घूसखोरी का जो मामला सामने आ रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है। निगरानी की टीम आए दिन ऐसे घूसखोरों को पकड़ भी रही है, इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिना पैसे लिए ये लोग कोई काम करना नहीं चाहते। ताजा मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का है, जहां पश्चिमी मुजफ्फरपुर उप समाहर्ता (DCLR) के ऑफिस क्लर्क राकेश कुमार ने बिना पैसा नोटिस बनाने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.